खबरे |

खबरे |

Mansa SSP News: सिद्धू मूसेवाला के परिवार से SSP मानसा ने की मुलाकात
Published : Mar 20, 2024, 2:19 pm IST
Updated : Mar 20, 2024, 2:19 pm IST
SHARE ARTICLE
 SSP Mansa met Sidhu Moosewala's family news in hindi
SSP Mansa met Sidhu Moosewala's family news in hindi

सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इसको लेकर जानकारी दी

Mansa SSP News:  मानसा के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। एसएसपी आज बुधवार को उस निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर भर्ती हैं। उन्होंने बंद कमरे में बलकौर सिंह से काफी देर तक बातचीत की।

हालांकि एसएसपी मानसा डॉ. नानक सिंह ने कहा कि उनके परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं, जिसके चलते वह खुद परिवार से मिलने आए हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने क्या कुछ बात की इसको लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

गौर हो कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर द्वारा 58 साल की उम्र में आईवीएफ के जरिए बच्चे को जन्म देने के मामले में केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए कहा है।

जिसके बाद ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया हैं। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर उन पर प्रशासन द्वारा परेशान करने और उनके नवजात बेटे का सबूत मांगने का आरोप लगाया था।

खैर इस मामले में आगे क्या कुछ प्रशासन की और से किया जाएगा, ये देखने वाली बात होगी।  

(For more news apart from SSP Mansa met Sidhu Moosewala's family News in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM