खबरे |

खबरे |

Punjab Weather alert news:पंजाब में बदला मौसम, सुबह कई जगह बूंदाबांदी, 24 मार्च तक अलर्ट

By : DISHANT

Published : Mar 22, 2024, 12:15 pm IST
Updated : Mar 22, 2024, 12:15 pm IST
SHARE ARTICLE
 Weather changed in Punjab, rain alert till March 24 news in hindi
Weather changed in Punjab, rain alert till March 24 news in hindi

राज्य के कई जिलों में सुबह के समय बादल छाए रहे वहीं कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली।

Punjab Weather alert news in hindi: आज 22 मार्च को अचानक पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल गया है। बता दें कि इस दौरान कई जगहों पर सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वही कई जगहों पर सुबह से ही ठंडी हवा का दौर जारी है।

पंजाब में बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी

उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलते मौसम का असर पंजाब में भी कई जगहों पर देखने को मिला। बता दें कि इस दौरान राज्य के कई जिलों में सुबह के समय बादल छाए रहे वहीं कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली।

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने 22 और 24 मार्च को पंजाब के कई जिलों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया गया हैं। इसका असर आज भी प्रदेश में सुबह के दौरान देखने को मिला। हालांकि सुबह के बादलों के बाद तेज हवा चलने से मौसम साफ हो गया है। वहीं ठंडी हवा का दौर जारी है।

बता दे कि हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में होने वाली बारिश और बर्फबारी की असर अब मैदानी इलाको में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आज सुबह के तापमान में भी गिरावट देखने के मिली। लेकिन दोपहर में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया हैं।

गौर हो कि बीते दिनों भी पंजाब में अचानक हुई बारिश के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण बार बार प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इस दौरान आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश के आसार जताए गए है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ अगर कमजोर हुआ तो इसका असर ज्यादा जिलों में नहीं होगा। 

(For more news apart from Weather changed in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: punjab

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM