खबरे |

खबरे |

Punjab Sangrur Illicit Liquor Case News: पंजाब संगरूर अवैध शराब मामले में 20 लोगों की मौत, मामले में जांच कार्रवाई जारी
Published : Mar 23, 2024, 4:18 pm IST
Updated : Mar 23, 2024, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
20 people died in Punjab Sangrur illicit liquor case news in hindi
20 people died in Punjab Sangrur illicit liquor case news in hindi

मरने वालों की संख्या 18 से बढ़ कर 20 पहुंच गई है

Punjab Sangrur Illicit Liquor Case News in Hindi:  पंजाब के संगरूर जिले से सामने आए जहरीली शराब मामले में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बता दें कि इस मामले में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में कल सुनाम में छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सात लोगों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या 18 से बढ़ कर 20 पहुंच गई है और कई मरीजों का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है।

वहीं मामले में संगरूर के सिविल सर्जन डॉ. कृपाल सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार से अब तक उनके पास 40 मरीज आए हैं। वहीं 40 में से 20 मरीजों की जान चली गई है। बाकी 20 में से 11 को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है। 6 को संगरूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन मरीज डॉक्टर से सलाह किए बिना चले गए हैं..."

वहीं इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार इस मामले की जांच कार्रवाई में जुटी हुई हैं। खैर अब देखने अहम होगा की इस मामले में कब तक पुलिस उन आरोपियों तक पहुंचती है।

(For more news apart from 20 people died in Punjab Sangrur illicit liquor case News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: punjab

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM