खबरे |

खबरे |

Punjab weather news: होली पर पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Published : Mar 24, 2024, 12:40 pm IST
Updated : Mar 24, 2024, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
weather in Punjab on Holi? Know the forecast of Meteorological Department news in hindi
weather in Punjab on Holi? Know the forecast of Meteorological Department news in hindi

पंजाब और हरियाणा सहित कई जगहों पर 26 से 28 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

Punjab Weather News In Hindi:  पहाड़ों पर रूक रूक कर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं इस दौरान मौसम विभाग की और से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 25 मार्च को पंजाब में मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान तेज हवा चल सकती है।

वहीं इस दौरान पंजाब और हरियाणा सहित कई जगहों पर 26 से 28 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि अगर पहाड़ों पर इस दौरान अगर बर्फबारी होती है, तो इसका मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

पंजाब में ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग दी गई जानकारी के मुताबिक 25 मार्च को पंजाब, लखनऊ और आगरा में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। पटना में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। होली पर कोलकाता में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

वहीं दिल्ली-एनसीआर में 27 मार्च की देर रात और 28 मार्च की सुबह हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 26 से 28 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार और झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 और 26 मार्च के दौरान अलग-अलग गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 25 और 26 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और 25 मार्च को बिहार और झारखंड में भी ऐसा ही मौसम देखा जा सकता है।

(For more news apart from weather in Punjab on Holi? Know the forecast of Meteorological Department News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM