खबरे |

खबरे |

नई नवेली दुल्हन हुई विधवा , शादी के16 घंटे बाद दूल्हे की मौत
Published : Mar 1, 2023, 6:56 pm IST
Updated : Mar 1, 2023, 6:56 pm IST
SHARE ARTICLE
New bride becomes widow, groom dies after 16 hours of marriage
New bride becomes widow, groom dies after 16 hours of marriage

यह दर्दनाक घटना मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैनपुट्टी गांव की है, जहां..

मेरठ: यूपी के मेरठ में एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. शादी के 16 घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। सड़क हादसे में दूल्हे की मौत से परिवार में मातम छाया है।  शादी के कुछ घंटे पहले दुल्हन विधवा हो गई।

यह दर्दनाक घटना मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैनपुट्टी गांव की है, जहां गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करने वाले सनी  की शादी हुई थी. सुबह करीब 6 बजे सनी अपनी दुल्हन को घर विदा कर घर ले आया। जिसके बाद दिनभर विवाह संबंधी कार्यक्रम चलते रहे। देर शाम सनी अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में निर्माण कार्य चल रहा था कि अचानक सन्नी की बाइक फिसल गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में  सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। दुल्हन के हाथों की मेंहदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि अचानक वह विधवा हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दूल्हे का अंतिम संस्कार कर दिया।
 

Location: India, Uttar Pradesh, Meerut

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM