खबरे |

खबरे |

उप्र : संपत्ति विवाद में बेटे ने कर दी अपनी ही मां की हत्या
Published : Dec 2, 2022, 5:14 pm IST
Updated : Dec 2, 2022, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Son killed his own mother in property dispute
UP: Son killed his own mother in property dispute

बारा गांव की किशोरी देवी (80) ने कुछ जमीन अपने छोटे बेटे सूरज के नाम लिख दी थी जिस कारण सबसे बड़े बेटे रमापति यादव के साथ विवाद था।

देवरिया (उप्र) : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खुखुंदु थाना क्षेत्र के तुलसी बारा गांव में शुक्रवार सुबह संपत्ति के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी मां की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। बारा गांव की किशोरी देवी (80) के तीन बेटे रमापति, राम केवल और सूरज हैं तथा उसने कुछ जमीन अपने छोटे बेटे सूरज के नाम लिख दी थी जिस कारण सबसे बड़े बेटे रमापति यादव के साथ विवाद था।.

शर्मा ने बताया कि इसी बात को लेकर शुक्रवार तड़के चार बजे रमापति ने मां किशोरी देवी को गला दबा दिया जब वह सो रही थी। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।

शर्मा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार आरोपी की तलाश जारी है। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM