खबरे |

खबरे |

फरीदाबाद में तेज रफ्तार डंपर से टकराई कार , हुआ भयानक एक्सीडेंट , छह लोगों की मौत
Published : Mar 3, 2023, 10:46 am IST
Updated : Mar 3, 2023, 10:46 am IST
SHARE ARTICLE
terrible accident, six people died
terrible accident, six people died

अधिकारी के मुताबिक, पलवल के रहने वाले ये छह लोग कार से गुरुग्राम से फरीदाबाद जा रहे थे।

फरीदाबाद : फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर के कार को टक्कर मारने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार देर रात मंगर पुलिस चौकी के पास हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि किसी को गाड़ी से निकलने का मौका ही नहीं मिला। 

अधिकारी के मुताबिक, पलवल के रहने वाले ये छह लोग कार से गुरुग्राम से फरीदाबाद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव फरीदाबाद के बी.के. अस्पताल भेजे गए हैं।

अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पुतिन, जतिन, आकाश, संदीप, बलजीत और विशाल के तौर पर की गई है, जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, लेकिन आरोपी चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Location: India, Haryana, Faridabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM