खबरे |

खबरे |

UP News: बदायू में बड़ी वारदात; व्यक्ति ने पत्नी और आठ माह की बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
Published : Aug 16, 2023, 4:10 pm IST
Updated : Aug 16, 2023, 4:10 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा  हुआ था .

बदायूं (उप्र):  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी और आठ माह की बेटी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा  हुआ था .

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी अजय यादव उर्फ अखिलेश यादव ने दो वर्ष पहले दिल्ली में बिहार की रहने वाली खुशबू नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था लेकिन खुशबू उस समय नाबालिग थी। बालिग होने के बाद खुशबू उसके साथ गांव आ गई और दोनों साथ रहने लगे। अजय और खुशबू की आठ माह की बेटी सृष्टि भी थी।

उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार खुशबू मायके जाना चाहती थी और इसी को लेकर दंपति के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार रात भी खुशबू ने मायके जाने की जिद की इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई जिसके बाद अजय उर्फ़ अखिलेश खेत पर चला गया।

बुधवार सुबह लगभग छह बजे अखिलेश वापस घर आया और घर मे चारपाई पर सो रही पत्नी खुशबू (19) और आठ माह की बच्ची सृष्टि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुडेली में अखिलेश उर्फ अजय यादव ने अपनी पत्नी और आठ की बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location: India, Uttar Pradesh, Budaun

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM