खबरे |

खबरे |

सपा कांग्रेस और भाजपा दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी: अखिलेश
Published : Mar 17, 2023, 6:13 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 6:13 pm IST
SHARE ARTICLE
SP will maintain equal distance from both Congress and BJP: Akhilesh
SP will maintain equal distance from both Congress and BJP: Akhilesh

उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी हमारे संविधान को बचाने के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है।

कोलकाता: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी। यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ दृढ़ता से खड़ी रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘बंगाल में हम ममता दीदी के साथ हैं। इस समय हमारा रुख है कि हम भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखना चाहते हैं।’’

इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी हमारे संविधान को बचाने के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है। अगर हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा सके, तो भाजपा को पूरे देश में हराया जा सकता है।’’ यादव ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देश की संपत्तियों को विदेशी शक्तियों और निजी क्षेत्र को बेचने का आरोप भी लगाया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM