खबरे |

खबरे |

उप्र: ढही कोल्ड स्टोरेज की छत, दो की मौत, मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका
Published : Mar 17, 2023, 11:24 am IST
Updated : Mar 17, 2023, 11:24 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Cold storage roof collapses, two killed, many feared trapped under debris
UP: Cold storage roof collapses, two killed, many feared trapped under debris

कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

संभल (उत्तर प्रदेश) : जिले के चंदौसी क्षेत्र में इस्लाम नगर मार्ग पर गुरुवार को एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गए। इस मामले में कोल्ड स्टोरेज के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिक्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर ने देर शाम संवाददाताओं को बताया कि मलबे से अभी तक कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया है जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। घायलों में से सात को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया, ‘‘मलबे में फंसे कुछ लोग बचाव कर्मियों को प्रतिक्रिया दे पा रहे हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिये पूरी मुस्तैदी से काम किया जा रहा है।’’ उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के सिलिंडर रखे होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में बहुत एहतियात बरती जा रही है। बचाव अभियान देर रात तक चलने की सम्भावना है।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के मालिक अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों घटना के बाद से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी का काम स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम को दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत मामले की मजिस्ट्रेट से जांच करायी जाएगी।

माथुर ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज का जो हिस्सा आज ढहा है वो तीन माह पहले ही बना था लेकिन इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके अलावा उसमें क्षमता से अधिक मात्रा में आलू रखा गया था। माथुर ने बताया, ‘‘मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। इसके लिये रोशनी का पूरा इंतजाम किया गया है।’’

चंदौसी के उप जिला अधिकारी रामकेश धामा ने बताया कि क्षेत्र के मई गांव में इस्लाम नगर मार्ग पर स्थित एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक ढह गई। इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल के चंदौसी में कोल्ड स्टोर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।’’ 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM