खबरे |

खबरे |

UP Kannauj Road Accident: आगरा-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

By : DISHANT

Published : Apr 23, 2024, 12:39 pm IST
Updated : Apr 23, 2024, 12:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Agra-Lucknow highway bus accident, 4 killed in bus-truck collision news in hindi
Agra-Lucknow highway bus accident, 4 killed in bus-truck collision news in hindi

इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

UP Kannauj Road Accident news in hindi:मंगलवार 23 अप्रैल की सुबह कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई है।

इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कनौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास की है। यहां बस डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी। सभी घायलों को इल्जा के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जानिए कैसे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 4.15 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस कनौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़ कर विपरीत दिशा में जा रहे ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे की जानकारी देते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि हमारे पास 38 यात्री आए थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

(For more news apart from Agra-Lucknow highway bus accident News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: up news

Location: India, Uttar Pradesh, Agra

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM