खबरे |

खबरे |

अगस्त में चाय का उत्पादन करीब चार प्रतिशत घटकर 17.79 करोड़ किलोग्राम पर
Published : Oct 2, 2023, 3:06 pm IST
Updated : Oct 2, 2023, 3:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Tea production declined by nearly four percent in August to 17.79 crore kilograms.
Tea production declined by nearly four percent in August to 17.79 crore kilograms.

अगस्त, 2022 में यह आंकड़ा 1.45 करोड़ किलोग्राम का था।

कोलकाता : देश में चाय का उत्पादन इस साल अगस्त में करीब चार प्रतिशत घटकर 17.79 करोड़ किलोग्राम पर आ गया है। अगस्त, 2022 में चाय का उत्पादन 18.54 करोड़ किलोग्राम से अधिक रहा था।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत, मुख्य रूप से असम और प. बंगाल में चाय का उत्पादन घटकर 15.80 करोड़ किलोग्राम रह गया, जो अगस्त, 2022 में 17.09 करोड़ किलोग्राम से कुछ अधिक रहा था।

असम में चाय का उत्पादन 10.98 करोड़ किलोग्राम से घटकर 9.97 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। इसी तरह प. बंगाल में उत्पादन 5.61 करोड़ किलोग्राम से घटकर 5.36 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। चाय उद्योग के सूत्रों ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और कीट हमले की वजह से उत्तर भारत में चाय का उत्पादन घटा है।

हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में दक्षिण भारत में चाय का उत्पादन बढ़कर 1.99 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया। अगस्त, 2022 में यह आंकड़ा 1.45 करोड़ किलोग्राम का था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM