खबरे |

खबरे |

Business News: सरकार ने जनवरी में 6 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की योजना बनाई
Published : Dec 18, 2022, 12:38 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Government plans to auction 6 mineral blocks in January
Government plans to auction 6 mineral blocks in January

Business News: खान मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा में तीन बॉक्साइट ब्लॉक - बल्लादा, कुट्रुमाली और सिजीमाली हैं।

New Delhi : सरकार ने अगले महीने छह खनिज ब्लॉकों की नीलामी की योजना बनाई है। इन ब्लॉकों में तीन बॉक्साइट की खदानें हैं और तीन चूना पत्थर के ब्लॉक हैं। ये खदानें ओडिशा और राजस्थान में स्थित हैं। खान मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा में तीन बॉक्साइट ब्लॉक - बल्लादा, कुट्रुमाली और सिजीमाली हैं। इसके अलावा राज्य में दो चूना पत्थर की खदानों - गररामुरा और उस्कलाबगु की नीलामी की जानी है।

एक अन्य चूना पत्थर का ब्लॉक राजस्थान के कोटा में स्थित है। सभी छह ब्लॉकों के लिए नवंबर में निविदा आमंत्रित करने की सूचना जारी की गई थी।

एमएमडीआर अधिनियम, 1957 में 2015 में संशोधन किए जाने के बाद से 30 नवंबर तक 10 राज्यों में कुल 216 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की गई है। मंत्रालय ने 2024 के अंत तक 500 खानों की नीलामी की उम्मीद जताई है। केंद्र का लक्ष्य देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में खनन क्षेत्र के योगदान को वर्तमान में 2.5 प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत करना है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM