खबरे |

खबरे |

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 147 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत
Published : May 22, 2023, 11:22 am IST
Updated : May 22, 2023, 11:22 am IST
SHARE ARTICLE
Sensex rises 147 points in early trade, Nifty also strong
Sensex rises 147 points in early trade, Nifty also strong

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.3 अंक के लाभ के साथ 18,258.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई : सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली तथा एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 146.98 अंक की बढ़त के साथ 61,876.66 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.3 अंक के लाभ के साथ 18,258.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, पावरग्रिड, विप्रो, इन्फोसिस, सन फार्मा, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, टाइटन, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में थे।  वहीं इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, नेस्ले, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.87 प्रतिशत के नुकसान से 74.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM