खबरे |

खबरे |

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 279 अंक टूटा, निफ्टी में 60 अंक की गिरावट
Published : Feb 23, 2023, 12:47 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 12:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Sensex crashes 279 points in early trade, Nifty down 60 points
Sensex crashes 279 points in early trade, Nifty down 60 points

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 92.7 अंक गिरकर 59,652.28 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 34.5 अंक टूटकर 17,519.80 पर था।

मुंबई : अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी बाजार में मिलेजुले रूख से भी निवेशकों का धारणा प्रभावित हुई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 92.7 अंक गिरकर 59,652.28 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 34.5 अंक टूटकर 17,519.80 पर था। इसके बाद दोनों ही सूचकांकों में और गिरावट आई और सेंसेक्स 279.27 अंक गिरकर 59,465.71 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 60.80 अंक टूटकर 17,493.50 अंक पर था।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा में तेजी रही।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलजुले रूख के साथ बंद हुए थे।

इससे पहले बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 927.74 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,744.98 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272.40 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ चार महीने के निचले स्तर 17,554.30 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत चढ़कर 80.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM