खबरे |

खबरे |

Business News: शेयर बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाया, नुकसान में आया
Published : Dec 27, 2022, 12:04 pm IST
Updated : Dec 27, 2022, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Business News: The stock market lost initial gains, came in loss
Business News: The stock market lost initial gains, came in loss

सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और यह 74.9 अंक के नुकसान के साथ 60,491.52 अंक पर आ गया।

मुंबई : एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को स्थानीय बाजार भी बढ़त के साथ खुले। लेकिन बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाजार नीचे आ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 404.21 अंक की बढ़त के साथ 60,970.63 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.45 अंक के लाभ के साथ 18,134.05 अंक पर खुला।

हालांकि, बाद में सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और यह 74.9 अंक के नुकसान के साथ 60,491.52 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 15.10 अंक के नुकसान के साथ 17,999.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में थे।

वहीं बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में कारोबार कर रहा था। सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद रहे थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 721.13 अंक या 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,566.42 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 207.80 अंक या 1.17 प्रतिशत के लाभ के साथ 18,014.60 अंक रहा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM