खबरे |

खबरे |

कोविड-19 में इस्तेमाल एंटीवायरल दवा मोलनुपिराविर का संबंध वायरस के म्यूटेशन से : अध्ययन
Published : Sep 26, 2023, 6:54 pm IST
Updated : Sep 26, 2023, 6:54 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

इनमें से कई म्यूटेशन वायरस को नुकसान पहुंचाएंगे या मार देंगे, जिससे शरीर में वायरल लोड कम हो जाएगा।

New Delhi: कोविड-19 महामारी के इलाज में व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली एंटीवायरल दवा मोलनुपिराविर को सार्स-कोव-2 वायरस में होने वाले म्यूटेशन के एक पैटर्न से जोड़ा गया है। ब्रिटेन की वैज्ञानिक पत्रिका 'नेचर' में प्रकाशित एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

ब्रिटेन में फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने बताया कि मोलनुपिराविर प्रतिकृति के दौरान वायरस की आनुवांशिक जानकारी, या जीनोम में म्यूटेशन उत्पन्न करके काम करता है।

इनमें से कई म्यूटेशन वायरस को नुकसान पहुंचाएंगे या मार देंगे, जिससे शरीर में वायरल लोड कम हो जाएगा। मोलनुपिराविर कोविड-19 महामारी के दौरान बाज़ार में उपलब्ध पहली एंटीवायरल दवा थी और इसे कई देशों द्वारा व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया था।

वैज्ञानिकों ने समय के साथ सार्स-कोव-2 वायरस में म्यूटेशन का पता लगाने के लिए वैश्विक अनुक्रमण आंकड़ों का उपयोग किया।

उन्होंने सार्स-कोव-2 वायरस के 1.5 करोड़ अनुक्रमों के एक पारिवारिक समूह का विश्लेषण किया ताकि प्रत्येक वायरस के विकासवादी इतिहास में प्रत्येक बिंदु पर वे देख सकें कि किनमें म्यूटेशन हुआ है।.

हालांकि, वायरस हर समय म्यूटेशन करते हैं, शोधकर्ताओं ने वैश्विक अनुक्रमण के आंकड़ों में म्यूटेशन की घटनाओं की पहचान की जो कि कोविड-19 म्यूटेशन के विशिष्ट पैटर्न से बहुत अलग दिखती थीं। और ये म्यूटेशन उन व्यक्तियों से जुड़े हुए थे जिन्होंने मोलनुपिरावीर दवा ली थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM