खबरे |

खबरे |

मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडाणी समूह के खिलाफ प्रदर्शन किया, हिरासत में लिए गए
Published : Mar 1, 2023, 5:34 pm IST
Updated : Mar 1, 2023, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress workers protest against Adani Group in Mumbai, detained ( फोटो साभार PTI)
Congress workers protest against Adani Group in Mumbai, detained ( फोटो साभार PTI)

अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।

मुंबई :  कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप के नेतृत्व में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) भवन के बाहर के अडाणी समूह के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसके बाद जगताप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बांद्रा-कुर्ला काम्पलेक्स में स्थित एनएसई भवन के बाहर जमा हुए और अडाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रमुख जगताप समेत कांग्रेस के 40-50 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। उनका कहना है कि बंबई पुलिस अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई और कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया।

जगताप ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि गौतम अडाणी का पासपोर्ट जब्त किया जाए ताकि वह मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जैसे लोगों की तरह देश छोड़कर भाग न सकें। अडाणी मुद्दे पर सरकार खामोश क्यों है?’’

उल्लेखनीय है कि वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM