खबरे |

खबरे |

प.बंगाल: राज्यपाल बोस हिंसा प्रभावित दिनहाटा का कर सकते हैं दौरा
Published : Jul 1, 2023, 12:38 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Governor Bose
Governor Bose

जानकारी लेने के लिए वह हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना जारी रखेंगे।

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल):  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस शनिवार को कूच बिहार जिले के दिनहाटा में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं, जहां पंचायत चुनाव से पहले 27 जून को गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह जानकारी एक आधिकारिक सूत्र ने दी।

सूत्र ने बताया कि बोस राज्य के उत्तरी जिलों के दौरे पर हैं और वह मृतक के परिजनों से मिल सकते हैं और दिनहाटा में झड़प के दौरान मौजूद रहे लोगों से भी बात कर सकते हैं। कूचबिहार जिले के दिनहाटा में मंगलवार सुबह दो समूहों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या में कथित संलिप्तता के लिए कम से कम चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

बोस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जो कुछ हो रहा है, उसकी जानकारी लेने के लिए वह हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना जारी रखेंगे। पिछले महीने पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान व्यापक हिंसा में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM