खबरे |

खबरे |

IndiGo की नागपुर-बेंगलुरु उड़ान का Emergency Gate खोलने की कोशिश के मामले में यात्री गिरफ्तार
Published : Oct 2, 2023, 5:04 pm IST
Updated : Oct 2, 2023, 5:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Passenger arrested for trying to open emergency exit door of IndiGo's Nagpur-Bangalore flight
Passenger arrested for trying to open emergency exit door of IndiGo's Nagpur-Bangalore flight

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान स्वप्निल होले के रूप में हुई है,...

बेंगलुरु : नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने का प्रयास करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान स्वप्निल होले के रूप में हुई है, जो 30 सितंबर को रात करीब 10 बजे नागपुर से इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 6803 में चढ़ा था। पुलिस के मुताबिक, यात्री विमान के आपातकालीन निकास द्वार के पास बैठा था। विमान के उड़ान भरने से पहले जब चालक दल के सदस्य यात्रियों को उड़ान संबंधी जानकारी दे रहे थे, तभी आरोपी ने कथित रूप से दरवाजे को खोलने का प्रयास किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान रात 11.55 बजे जब यहां केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, तो होले को एयरलाइन कर्मी थाने ले गए। पुलिस ने बताया कि होले को एक अक्टूबर को बैंकॉक की उड़ान लेनी थी।

एयरलाइन कर्मियों की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM