खबरे |

खबरे |

बंगाल में देसी बम बनाते समय हुआ विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत
Published : Jul 3, 2023, 11:57 am IST
Updated : Jul 3, 2023, 11:57 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

इस संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाके में कथित तौर पर देसी बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के हरोआ इलाके के शालीपुर गांव में हुई।

बशीरहाट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान परितोष मंडल के तौर पर हुई है। इस संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘ दो घायलों को बशीरहाट उपमंडलीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हम घटना की जांच कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कई स्थानों से हिंसा की खबरें आई हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM