खबरे |

खबरे |

मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसा: चालक की लापरवाही से पलटी बस, 12 लोग घायल
Published : May 5, 2023, 6:12 pm IST
Updated : May 5, 2023, 6:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Bus overturned due to driver's negligence
Bus overturned due to driver's negligence

घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजगढ़ (मप्र) : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार को एक बस के पलट जाने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि यह हादसा ब्यावरा से करीब 12 किलोमीटर दूर करणवास थाना क्षेत्र के माधोपुरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

करणवास पुलिस थाना प्रभारी अजय सिंह यादव ने बताया कि बस चालक को नींद की झपकी आने से यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 12 यात्री घायल हो गए जिन्हें ब्यावरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यादव ने कहा कि हादसे के वक्त बस सूरत (गुजरात) से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) जा रही थी और आगे की जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM