खबरे |

खबरे |

भुवनेश्वर में राजमार्ग परियोजना की शुरुआत करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Published : Aug 5, 2023, 11:12 am IST
Updated : Aug 5, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

शाह और पटनायक के बीच बैठक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

भुवनेश्वर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भुवनेश्वर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की शुरुआत करेंगे। वह राज्य सचिवालय में वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर आयोजित बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

शाह शुक्रवार रात भुवनेश्वर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सचिवालय में वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर आयोजित बैठकों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, शाह और पटनायक के बीच बैठक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

गृह मंत्री की ओडिशा यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा दिल्ली अध्यादेश विधेयक को समर्थन देने और नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के विरोध की घोषणा करने के बाद हो रही है।

शाह शनिवार दोपहर को भुवनेश्वर में भाजपा के कार्यालय जाएंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर शाह की 17 जून को निर्धारित ओडिशा यात्रा रद्द कर दी गई थी।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM