खबरे |

खबरे |

भारत जोड़ो यात्रा राजनीति से परे है: कमल हसन
Published : Jan 6, 2023, 5:59 pm IST
Updated : Jan 6, 2023, 5:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Bharat Jodo Yatra is beyond politics: Kamal Haasan
Bharat Jodo Yatra is beyond politics: Kamal Haasan

अभिनय से राजनीति में आये कमल हसन ने गांधी की इस पदयात्रा में पिछले महीने दिल्ली में हिस्सा लिया था। यह यात्रा पिछले साल सितंबर में तमिलनाडु से शुरू..

चेन्नई :  मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक कमल हसन ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक ऐसा अभियान है जो राजनीति से परे है। उन्होंने कहा कि देश के ‘खोये सम्मान’ को पुन: स्थापित करने का दायित्व बनता है।

अभिनय से राजनीति में आये नेता हसन ने गांधी की इस पदयात्रा में पिछले महीने दिल्ली में हिस्सा लिया था। यह यात्रा पिछले साल सितंबर में तमिलनाडु से शुरू हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे भारत के खोये मूल्यों को पुन: स्थापित करना हमारा दायित्व है। यह (भारत जोड़ो यात्रा) एक ऐसी यात्रा है जो राजनीति से परे है।’’

उन्होंने कहा कि वह चेन्नई में ‘जल्लीकट्टू’ का आयोजन करना चाहते हैं और उसके लिए अनुमति लेने की कोशिश की जा रही है । उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य है किक शहर के लोगों को खेलकूद के वैभव की झलक देखने को मिले। आमतौर पर जल्लीकट्टू जनवरी के दूसरे सप्ताह में पोंगल के मौके पर मदुरै में होता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM