खबरे |

खबरे |

नवी मुंबई: महज 500 रुपये के लिए एक व्यक्ति ने अपने ली साथी की जान
Published : Aug 12, 2023, 5:08 pm IST
Updated : Aug 12, 2023, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

आरोपी ने कथित रूप से विकी पर चाकू से वार किया और फिर वहां से भाग गया।.

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 500 रुपये के चलते विवाद में अपने एक साथी की कथित रूप से हत्या करने को लेकर 30-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।  पनवेल सिटी थाने के निरीक्षक अंजुम भगवान ने बताया कि कबाड़ बीनने का काम करने वाला विकी चिंडालिया आठ अगस्त को पनवेल रेलवे स्टेशन के पास मृत पाया गया था।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि विकी रेलवे स्टेशन के पास ही काम करता था और वहीं एक साथी के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि विभिन्न सुरागों तथा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का ध्यान विकी के साथी सचिन शिंदे पर गया और उसे बृहस्पतिवार को उसके गृहनगर औरंगाबाद में पकड़ा गया।

भगवान के अनुसार, पूछताछ के दौरान शिंदे ने बताया कि विकी ने उससे 500 रुपये लिये थे और हत्या के दिन शराब पीने के दौरान उन दोनों के बीच बहस हो गयी थी। निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी ने कथित रूप से विकी पर चाकू से वार किया और फिर वहां से भाग गया।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM