खबरे |

खबरे |

मुंबई में मार्च में दूसरी बार देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज: आईएमडी
Published : Mar 13, 2023, 4:47 pm IST
Updated : Mar 13, 2023, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Mumbai records country's highest temperature for second time in March: IMD
Mumbai records country's highest temperature for second time in March: IMD

पिछले सात से दस दिनों में समुद्री हवा के नहीं चलने या विलंब से चलने के कारण तापमान अधिक है।

मुंबई : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है। आईएमडी ने रविवार और सोमवार को लू चलने की चेतावनी दी थी। सांताक्रूज वेधशाला और कोलाबा वेधशाला ने रविवार को क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।

आईएमडी वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा, ‘‘इस महीने में यह दूसरी बार है, जब मुंबई ने देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है। छह मार्च को सांताक्रूज़ (वेधशाला) में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। रविवार को यह 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ उन्होंने कहा कि तटीय कोंकण क्षेत्र में दर्ज तापमान 12 मार्च को सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। तटीय कोंकण क्षेत्र में मुंबई शामिल है।

जेनामणि ने कहा कि 5-7 मार्च के बीच भी तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक था। आम तौर पर कोंकण में इस दौरान पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच समुद्री हवा के कारण तापमान कम होता है। हालांकि, पिछले सात से दस दिनों में समुद्री हवा के नहीं चलने या विलंब से चलने के कारण तापमान अधिक है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM