खबरे |

खबरे |

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री से की भेंट
Published : Mar 13, 2023, 4:43 pm IST
Updated : Mar 13, 2023, 4:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Tripura Chief Minister Manik Saha calls on the Prime Minister
Tripura Chief Minister Manik Saha calls on the Prime Minister

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

New Delhi: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में कुछ दिनों पूर्व शपथ लेने वाले माणिक साहा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कीभारतीय जनता पार्टी के नेता 70 वर्षीय साहा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ आठ विधायकों ने भी मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इनमें रतनलाल नाथ, प्राणजीत सिंघा रॉय, सांतना चकमा, टिंकू रॉय और बिकाश देबबर्मा और सुक्ला चरण नोएटिया शामिल हैं।

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे साहा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

साहा पहली बार 2022 में पूर्वोत्तर के इस राज्य के मुख्यमंत्री बने थे जब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देब को पद से हटाने का फैसला किया था। भाजपा ने 60-सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट जीती है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM