खबरे |

खबरे |

मप्र : 60 फुट गहरे बोरवेल में गिरा सात साल का बच्चा, 24 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया सुरक्षित
Published : Mar 15, 2023, 1:35 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Seven-year-old child fell into borewell, rescued after 24 hours of effort
Seven-year-old child fell into borewell, rescued after 24 hours of effort

बच्चा मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास 60 फुट गहरे बोलवेल में गिर गया था।

विदिशा :  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सात वर्षीय एक बच्चे को बोरवेल में गिरने के लगभग 24 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  बता दें कि बचाव अभियान लगातार 24 घंटे तक चला। उप विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) हर्षल चौधरी ने बताया कि बच्चे को जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर लटेरी शहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बच्चे की जांच कर जल्द ही उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।  

बता दें कि बच्चा मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास 60 फुट गहरे बोलवेल में गिर गया था। वह बोरवेल में 43 फीट की गहराई पर फंसा हुआ था। जानकारी के अनुसार बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल के बगल में एक अन्य गड्ढा खोदा गया।

लोकेश अहीरवर नाम का बच्चा लटेरी तहसील के खेरखेड़ी पाथर गांव में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वह फिसलकर बोरवेल में गिर गया। एसडीएम चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रशासन को घटना की सूचना दी, जिसके बाद एक बचाव दल मौके पर पहुंचा और बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया।

विदिशा के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि बोरवेल में एक ऑक्सीजन पाइप उतारा गया और बचाव दल ने ‘नाइट विजन उपकरण’ (अंधेरे में देखने में मदद करने वाले उपकरण) के जरिये फंसे हुए बच्चे पर नजर रखी। उन्होंने बताया कि बच्चे को बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों को बचाव अभियान में लगाया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM