खबरे |

खबरे |

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
Published : Mar 16, 2023, 2:58 pm IST
Updated : Mar 16, 2023, 2:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Rain lashed parts of Maharashtra including Mumbai
Rain lashed parts of Maharashtra including Mumbai

आईएमडी ने बताया कि बारिश से राज्य में फसल को और अधिक नुकसान हो सकता है। 

मुंबई : मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।  आईएमडी ने बताया कि बारिश से राज्य में फसल को और अधिक नुकसान हो सकता है।  महाराष्ट्र में बारिश उस वक्त हो रही है जब सप्ताह की शुरुआत में सीजन का सर्वाधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य में इन्फ्लूएंजा और वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

आईएमडी के मुताबिक, ‘‘मध्य महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की खबर है। रायगढ़ में भी हल्की बारिश हुई है।’’ गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण खड़ी फसलों के बर्बाद होने से किसानों को बहुत नुकसान हुआ था।. बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, शहर में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम या रात में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM