खबरे |

खबरे |

Indore Woman suicide News: इंदौर में आत्महत्या से पहले महिला ने हाथ पर लिखा सुसाइड नोट, कहा- मेरे पति और उसकी प्रेमिका..
Published : Apr 17, 2024, 4:33 pm IST
Updated : Apr 17, 2024, 5:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Before committing suicide in Indore, a woman wrote a suicide note on her hand.
Before committing suicide in Indore, a woman wrote a suicide note on her hand.

पुलिस ने "सुसाइड नोट" माना और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Indore Woman suicide News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 40 वर्षीय महिला के पति और उसकी प्रेमिका को उसे प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका द्वारा कथित उत्पीड़न की कहानी अपनी बांह पर लिखकर आत्महत्या कर ली, जिसे पुलिस ने "सुसाइड नोट" माना और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की एक और याचिका, जानिए मामला

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि कविता पाटिल (40) ने 15 अप्रैल की सुबह तेजाजी नगर इलाके में अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दंडोतिया ने कहा कि आत्महत्या करने से पहले कविता ने अपनी बांह पर कलम से मराठी में एक सुसाइड नोट लिखा था कि उसकी मौत के लिए उसके पति पंकज पाटिल और उस व्यक्ति की प्रेमिका नम्रता दोनों जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि इस "सुसाइड नोट" के आधार पर कविता के पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और विवाहिता की मौत के मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM