खबरे |

खबरे |

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया ऑटोरिक्शा, छह महिला मजदूरों की मौत
Published : May 17, 2023, 12:04 pm IST
Updated : May 17, 2023, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हादसे में तिपहिया वाहन में यात्रा कर रहे 12 लोगों में से छह महिलाओं की मौत हो गई।

पोंडुगल्लू (आंध्र प्रदेश) : आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गांव में बुधवार को तड़के एक ऑटोरिक्शा के तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से छह महिला मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा आज तड़के उस समय हुआ जब पड़ोसी राज्य तेलंगाना की महिलाएं राज्य के पलनाडु जिले के पुलीपाडु गांव में मिर्च की फसल काटने के लिए जा रही थीं।

गुड़जाला के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी ए. पल्लपु राजू ने कहा, ‘‘गुडुरु से लखनऊ जा रहे नींबू से लदे एक ट्रक ने तड़के करीब चार बजकर 42 मिनट पर ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी और वहां से भाग निकला...।’’

उन्होंने कहा कि हादसे में तिपहिया वाहन में यात्रा कर रहे 12 लोगों में से छह महिलाओं की मौत हो गई। घायलों को तेलंगाना के मिरियालागुडा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM