खबरे |

खबरे |

कोलकाता में EZCC की बैठक: अमित शाह ने की अध्यक्षता, ममता, हेमंत और तेजस्वी हुए शामिल
Published : Dec 17, 2022, 1:19 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 1:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah presides over the meeting of the Eastern Zonal Council, Mamta, Soren, Tejashwi attend
Amit Shah presides over the meeting of the Eastern Zonal Council, Mamta, Soren, Tejashwi attend

करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद..

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता में पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के उनके समकक्ष हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और ओडिशा के कैबिनेट मंत्री प्रदीप अमात बैठक में शामिल हुए। यह बैठक करीब दो घंटे तक चलने की संभावना है।

बैठक में सुरक्षा मामलों के अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री का बैठक के बाद शिलॉन्ग रवाना होने का कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने शुक्रवार शाम कोलकाता में पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की थी, जिसमें राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई थी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह ने पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा भी लिया था।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया है। उन्हें पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की जानकारी भी दी गई है। शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने का आग्रह किया है।’’

करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM