खबरे |

खबरे |

शिलांग : एनईसी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
Published : Dec 18, 2022, 1:45 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 1:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Shillong: PM Modi attends Golden Jubilee celebrations of NEC
Shillong: PM Modi attends Golden Jubilee celebrations of NEC

प्रधानमंत्री रविवार को बाद में त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वह दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

शिलांग : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य मंत्रियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ यहां राज्य सम्मेलन केंद्र में पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी ने इस अवसर पर पिछले 50 वर्ष में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में एनईसी के योगदान के वृत्तांतों पर एक स्मारक दस्तावेज ‘गोल्डन फुटप्रिंट्स’ (सुनहरे पदचिह्न) भी जारी किया। बयान में बताया गया कि एनईसी की पिछले 50 साल की यात्रा को दर्शाने के लिए एक लघु फिल्म भी इस मौके पर दिखाई गई।

मोदी के अलावा, शाह और केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री रविवार को बाद में त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वह दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोनों राज्यों में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Location: India, Meghalaya, Shillong

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM