खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल : हावड़ा में बस और कार की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, कई घायल
Published : Mar 21, 2023, 12:46 pm IST
Updated : Mar 21, 2023, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
West Bengal: Heavy collision between bus and car in Howrah
West Bengal: Heavy collision between bus and car in Howrah

दुर्घटना के वक्त बस कोलकाता की ओर जा रही थी, ...

हावड़ा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को सुबह एक सरकारी बस और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बगनान थाना क्षेत्र के ईश्वरीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर हुई। 

पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के बोनट समेत आगे का हिस्सा तहस नहस हो गया। पुलिस ने बताया कि शवों को बाहर निकालने के लिए कार के कुछ हिस्सों को गैस कटर से काटना पड़ा। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।  पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त बस कोलकाता की ओर जा रही थी, जबकि कार पुरबा मेदिनीपुर में दीघा की ओर जा रही थी। 

उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच लोगों को बगनान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Location: India, West Bengal, Habra

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM