खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में किशोरी से बलात्कार का आरोपी चार साल बाद गिरफ्तार
Published : Jun 21, 2023, 3:56 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 3:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Accused of raping a teenage girl in Thane district arrested after four years
Accused of raping a teenage girl in Thane district arrested after four years

आरोपी के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत भी आरोप जोड़े गए क्योंकि ...

ठाणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 2019 में 15 वर्षीय किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी को चार साल बाद भायंदर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीरा रोड इलाके में अपने घर से किशोरी के लापता होने के कुछ दिन बाद 31 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ चार मार्च, 2019 को बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत भी आरोप जोड़े गए क्योंकि आरोपी ने पीड़ित से विवाह कर लिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में लड़की का पता लगा कर पुलिस ने उसे उसके माता पिता को सौंप दिया लेकिन आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को दो दिन पहले गुप्त सूचना मिली कि आरोपी भायंदर में रह रहा है जिसके बाद पता लगा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM