खबरे |

खबरे |

CM ममता बनर्जी के आवास में घुसने की कोशिश के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Jul 21, 2023, 3:00 pm IST
Updated : Jul 21, 2023, 3:00 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

उसकी कार में हथियार भी मिले।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास में घुसने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी कार में हथियार भी मिले।

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने बताया कि व्यक्ति ने काला कोट पहन रखा था और उसकी पहचान नूर आलम के तौर पर हुई है। आलम की कार पर ‘पुलिस’ का स्टीकर लगा था और उसे हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित ममता बनर्जी के आवास में घुसने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना के वक्त बनर्जी अपने आवास पर ही थीं।

गोयल ने कहा, ‘‘व्यक्ति ने हथियार, एक खुखरी, गांजा और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) एवं अन्य विभिन्न एजेंसियों के कई पहचान पत्र रखे थे। वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था। यह एक गंभीर मुद्दा है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसकी वास्तविक मंशा क्या थी।’’

उसकी कार जब्त कर ली गई है। गोयल ने बताया कि व्यक्ति बेतुकी बातें कर रहा है। घटना कोलकाता के मध्य में ‘शहीद दिवस’ रैली स्थल के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के अपने कालीघाट स्थित आवास से रवाना होने से कुछ घंटे पहले हुई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM