खबरे |

खबरे |

ठाणे जिले में आग में जलकर पावरलूम फैक्टरी नष्ट, कोई हताहत नहीं
Published : Aug 21, 2023, 11:40 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

भिवंडी नगर के बाहरी क्षेत्र में खोनी गांव में स्थित पावरलूम फैक्टरी में आग तड़के करीब सवा तीन बजे लगी।

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को तड़के एक पावरलूम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भिवंडी निजामपुर नगर निगम के एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आग में कच्चा माल, तैयार माल और मशीनरी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए।

उन्होंने कहा कि भिवंडी नगर के बाहरी क्षेत्र में खोनी गांव में स्थित पावरलूम फैक्टरी में आग तड़के करीब सवा तीन बजे लगी। उन्होंने कहा कि दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया। स्थानीय आपदा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM