खबरे |

खबरे |

राजस्थान : सड़क दुर्घटना में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भाई घायल
Published : Mar 22, 2023, 3:05 pm IST
Updated : Mar 22, 2023, 3:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: Lok Sabha Speaker Om Birla's brother injured in road accident
Rajasthan: Lok Sabha Speaker Om Birla's brother injured in road accident

कार के चालक और उसमें सवार तीसरे व्यक्ति की हालत भी स्थिर बतायी जा रही है।

कोटा (राजस्थान) : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के छोटे भाई नरेन्द्र बिरला जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर पलवल गांव के निकट कार पलटने से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। लोकसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार की रात को हुई है। अधिकारी के मुताबिक, ऐसा लगता है कि दुर्घटना के वक्त कार चालक को झपकी आ गयी थी।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कार कैसे पलटी। अधिकारी ने बताया कि नरेन्द्र बिरला को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिनों तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। कार के चालक और उसमें सवार तीसरे व्यक्ति की हालत भी स्थिर बतायी जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

Location: India, Rajasthan, Kota

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM