खबरे |

खबरे |

CM पटनायक ने मलकानगिरि में तीन पुलों के निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये किए आवंटित
Published : Aug 22, 2023, 4:39 pm IST
Updated : Aug 22, 2023, 4:39 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

सीएमओ ने कहा कि इस परियोजना से पंसपुत, यंत्री और अंद्रापल्ली ग्राम पंचायत के लोगों को फायदा होगा।

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मलकानगिरि जिले के स्वाभिमान अंचल में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन पुलों के निर्माण को लेकर 101 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र में 37,000 लोगों को लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि तीन पुलों का निर्माण जिले में आदिवासी बहुल चित्रकोंडा खंड में किया जाएगा।

पटनायक ने इससे पहले माओवादियों का गढ़ माने जाने वाले स्वाभिमान अंचल के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन और उत्थान के लिए ‘सेतु योजना’ शुरू की थी। उन्होंने कहा, ‘‘पंसपुट और यंत्री ग्राम पंचायत के लोगों के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से यंत्री से ढाकपदर रोड तक खलियागढ़ नहर पर एक पुल का निर्माण किया जाएगा।’’ घनबेधा से कोडिगांधी रोड तक कुमुदगुड़ा नदी पर एक और पुल बनाया जाएगा, जिस पर 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सीएमओ ने कहा कि इस परियोजना से पंसपुत, यंत्री और अंद्रापल्ली ग्राम पंचायत के लोगों को फायदा होगा। बिसेगुड़ा को यंत्री से जोड़ने वाला तीसरा पुल मचकुंड नदी पर बनाया जाएगा। सरकार 372 मीटर लंबे इस पुल के लिए 54 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM