खबरे |

खबरे |

कोलकाता में हुई 21.8 मिलीमीटर वर्षा, मौसम विभाग ने शनिवार तक और बारिश का जताया अनुमान
Published : Sep 22, 2023, 4:14 pm IST
Updated : Sep 22, 2023, 4:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Kolkata received 21.8 mm rainfall, Meteorological Department predicted more rain till Saturday
Kolkata received 21.8 mm rainfall, Meteorological Department predicted more rain till Saturday

अभी गरज के साथ और बौछारें पड़ने की संभावना है।’’

कोलकाता: कोलकाता में पिछले 24 घंटे में 21.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार तक और वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.

विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी से अत्यधिक नमी के आने कारण दक्षिण बंगाल में 21-23 सितंबर तक और वर्षा की संभावना है।’’ शहर में रूक-रूककर वर्षा जारी रहने से शुक्रवार को निचले इलाकों में जलभराव हो गया तथा यात्रियों को आने-जाने में असुविधा हुई । वर्षा से कई क्षेत्रों में यातायात भी बाधित हुआ।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ शहर में पिछले 24 घंटे में 21.8 मिलीमीटर वर्षा हुई तथा तड़के तीन बजे से 006.3 मिलीमीटर वर्षा हुई । अभी गरज के साथ और बौछारें पड़ने की संभावना है।’’

आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों में बांकुड़ा, पूर्व वर्धमान, हुगली, हावड़ा, कोलकाता, उतरी एवं दक्षिणी 24 परगना जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलीमपोंग और उत्तरी दिनाजपुर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM