खबरे |

खबरे |

चंडीगढ़ में पेड़ से लटका मिला पूर्व केंद्रीय मंत्री अहीर के भतीजे और एक अन्य व्यक्ति का शव
Published : Mar 23, 2023, 10:30 am IST
Updated : Mar 23, 2023, 10:30 am IST
SHARE ARTICLE
Dead body of former union minister Ahir's nephew and another person found hanging from a tree in Chandigarh
Dead body of former union minister Ahir's nephew and another person found hanging from a tree in Chandigarh

दोनों के परिजन शव लाने के लिए चंड़ीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

चंद्रपुर (महाराष्ट्र) : पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के भतीजे और एक अन्य व्यक्ति का शव चंडीगढ़ में पेड़ से लटका मिला।वे एक सप्ताह पहले ही महाराष्ट्र के चंद्रपुर से चंडीगढ़ गए थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद अहीर अभी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के अध्यक्ष हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के एक सहयोगी ने बताया कि महेश हरिश्चंद्र अहीर और उनके दोस्त हरीश धोटे आठ दिन पहले चंडीगढ़ गए थे, जिसके बाद से परिवार वालों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ परिवार के सदस्यों ने 15 मार्च को चंद्रपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी ने एक दल को चंडीगढ़ भेजा। बुधवार शाम अहीर और धोटे के शव चंडीगढ़ में पेड़ों से लटके मिले।’’ उन्होंने बताया कि दोनों के परिजन शव लाने के लिए चंड़ीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM