खबरे |

खबरे |

लिंग परिवर्तन करने जा रही है बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी, कहा- मुझे पुरुष की तरह..
Published : Jun 23, 2023, 5:54 pm IST
Updated : Jun 23, 2023, 5:54 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अक्सर अपमानित किया गया है क्योंकि मैं किशोरावस्था से ही खुद को एक महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष के रूप में देखती थी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य ने कहा है कि वे पुरुष बनने के लिए जल्द ही लिंग परिवर्तन संबंधी सर्जरी कराएंगी। हाल ही में एलजीबीटीक्यू समुदाय के एक सम्मेलन में भाग लेने वाली 41 वर्षीय सुचेतना ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि वह सुचेतन कहलाना पसंद करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अक्सर अपमानित किया गया है क्योंकि मैं किशोरावस्था से ही खुद को एक महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष के रूप में देखती थी। मुझे लगता है कि अब मैं इस लड़ाई के लिए तैयार हूं।’’ सुचेतना ने कहा कि उनके पिता बुद्धदेव भट्टाचार्य हमेशा उनके फैसले के समर्थक रहे हैं, जबकि मां मीरा ने भी इसका विरोध नहीं किया, भले ही उन्हें आपत्ति थी।

सुचेतना ने कहा कि एलजीबीटीक्यू के हालिया सम्मेलन में उन्होंने अपना परिचय एक सामाजिक कार्यकर्ता और ‘फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर’ सुचेतन के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि लिंग परिवर्तन के लिए जल्द ही उनकी सर्जरी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा समर्थन किया है। मुझे सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।’’ सुचेतना ने कहा कि आधिकारिक पहचान पत्र में नाम और लिंग बदलने की कानूनी प्रक्रिया सर्जरी से पहले होगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य और उनकी पत्नी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM