खबरे |

खबरे |

नवी मुंबई में एक इमारत की छत का हिस्सा गिरा, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत, छह अन्य घायल
Published : Aug 24, 2023, 11:27 am IST
Updated : Aug 24, 2023, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

तीसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा बुधवार रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर भर-भराकर नीचे आ गिरा।

ठाणे:  नवी मुंबई के नेरुल इलाके में 20 वर्षीय पुरानी एक रिहायशी इमारत का कुछ हिस्सा गिर जाने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवाार को यह जानकारी दी। नेरुल के शिर्सोली में स्थित चार मंजिला तुलसी भवन की तीसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा बुधवार रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर भर-भराकर नीचे आ गिरा।

संभागीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि छत का हिस्सा ढहकर दूसरी और पहली मंजिल पर गिरा, जिसमें दब कर एक मजदूर व अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इमारत में चार खंड हैं और 'बी' खंड की छत का हिस्सा ढहा है। अग्निशमन विभाग के अन्य अधिकारी ने बताया कि तीसरी मंजिल पर निगम का कुछ काम चल रहा था कि तभी छत का कुछ हिस्सा ढह गया।

 इमारत के भूतल पर एक दर्जी की दुकान है और दुकानदार दुर्घटना से चंद मिनट पहले ही अपनी दुकान बंद करके गया था। जाधव ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान बाबाजी सिंघड़े के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इमारत को खाली करा लिया गया है और वहां रहने वाले लोगों को फिलहाल नेरुल के अहिल्याबाई होल्कर समाज मंदिर हॉल में ठहराया गया है। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन दल के साथ नेरुल और वाशी के दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद मलबे को साफ कर दिया गया।

नवी मुं‍बई नगर निगम के आयुक्त राजेश नार्वेकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बचाव और राहत अभियान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। नगर निगम के अन्य अधिकारी ने बताया कि इमारत वैध है और उसके पास सभी अपेक्षित परमिट मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। जाधव ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का एक मामला दर्ज किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM