खबरे |

खबरे |

Maharashtra Bus Fire News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
Published : Apr 27, 2024, 12:57 pm IST
Updated : Apr 27, 2024, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Mumbai-Pune Expressway bus Fire Maharashtra news in hindi
Mumbai-Pune Expressway bus Fire Maharashtra news in hindi

बस करीब 36 यात्रियों को ले जा रही थी, कि उस दौरान निजी बस में अचानक आग लग गई।

Maharashtra Bus Fire News In Hindi: महाराष्ट्र के वडगांव में मुंबई के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। लेकिन गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बस करीब 36 यात्रियों को ले जा रही थी, कि उस दौरान निजी बस में अचानक आग लग गई। समय रहते सभी 36 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वहीं मौके पर इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू किया। वहीं घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने का कारण अज्ञात है।

गौर हो कि ये कोई पहला मामला नहीं है, अक्सर गर्मी के दिनों में इस तरह के हादसे पेश आते रहे है। ऐसे में पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने हादसे के सही कारणों को पता लगाने के लिए मामले में जांच कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे में देखना होगा की हादसे की जांच के बाद इसके पीछे क्या कुछ वजह निकल कर सामने आती है।

(For more news apart from Mumbai-Pune Expressway bus Fire Maharashtra News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM