खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल: कूच बिहार में दो गुटों में झड़प, एक की मौत, चार अन्य घायल
Published : Jun 27, 2023, 3:37 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 3:37 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पश्चिम बंगाल में जिला परिषदों, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों की लगभग 74,000 सीट के लिए आठ जुलाई को चुनाव होना है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के दिनहाटा में मंगलवार को दो समूहों के बीच झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में कम से कम चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के लिए वहां एक रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद, कूच बिहार जिले में विभिन्न स्थानों से झड़पों की खबरें हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिनहाटा के जरीवाला गांव में आज सुबह दो गुटों में झड़प हो गई। झड़प के दौरान कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या झड़प दो राजनीतिक संगठनों के बीच थी, पुलिसकर्मी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वह इस पर कोई टिप्पणी कर पाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हम किसी बात की पुष्टि नहीं कर सकते। हमने चार लोगों को हिरासत में लिया है।’’ पश्चिम बंगाल में जिला परिषदों, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों की लगभग 74,000 सीट के लिए आठ जुलाई को चुनाव होना है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM