खबरे |

खबरे |

मुंबई: स्टंट वीडियो बनाने के लिए इमारत में घुसे दो रुसी यूट्यूबर, अब गिरफ्तार
Published : Dec 27, 2022, 2:18 pm IST
Updated : Dec 27, 2022, 2:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Mumbai: Two Russian YouTubers entered building to make stunt video, now arrested
Mumbai: Two Russian YouTubers entered building to make stunt video, now arrested

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर एक स्टंट वीडियो बनाने के लिए ट्विन टॉवर परिसर ‘द इम्पीरियल’ में घुस आए थे। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने...

मुंबई : रूस के दो यूट्यूबर को कथित रूप से स्टंट वीडियो बनाने के लिए यहां तारदेव में 60 मंजिला ट्विन टावर परिसर में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 452 सहित अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रूसी दूतावास को इस घटना की जानकारी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर एक स्टंट वीडियो बनाने के लिए ट्विन टॉवर परिसर ‘द इम्पीरियल’ में घुस आए थे। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे में उन्हें देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच में पता चला कि दोनों सीढ़ियों से 58वीं मंजिल तक पहुंच गए थे और कथित तौर पर इमारत के बाहरी तरफ से नीचे उतरने के दौरान स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाले थे।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें देख लिया तो वे 28वीं मंजिल पर आ गए। इसके बाद पांचवीं मंजिल पर छिप गए और वहां से एक टीले पर कूद गए। आरोपियों के हाथ और पैर में चोट आई है। मामले की जांच जारी है .

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM