खबरे |

खबरे |

राजस्थान में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मी को कुचला
Published : Dec 27, 2022, 10:32 am IST
Updated : Dec 27, 2022, 10:32 am IST
SHARE ARTICLE
Speeding truck crushes policeman in Rajasthan
Speeding truck crushes policeman in Rajasthan

यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई जब पुलिसकर्मी मंदाना इलाके में मंदाना टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-52 पर अपने काम पर तैनात था।

कोटा (राजस्थान):  राजस्थान पुलिस के एक 39 वर्षीय कांस्टेबल को सोमवार को एक तेज रफ्तार ‘ट्रेलर’ ट्रक ने कथित तौर पर कुचल दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई जब पुलिसकर्मी मंदाना इलाके में मंदाना टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-52 पर अपने काम पर तैनात था।

पुलिस ने कहा कि मृतक कांस्टेबल की पहचान सीकर जिले के निवाली सुरेंद्र सिंह राजपूत (39) के रूप में हुई है, जो एक पूर्व सैनिक था और राजस्थान पुलिस में शामिल होने के बाद पिछले छह महीने से मंदाना पुलिस थाने में व्यावहारिक प्रशिक्षण कर रहा था।

थाना प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) श्यामाराम बिश्नोई ने कहा कि तेज रफ्तार ‘ट्रेलर’ ट्रक मंदाना टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दूर अनियंत्रित हो गया, जहां राजपूत की तैनाती थी। 

बिश्नोई ने कहा कि कांस्टेबल ने सड़क से कूदकर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक एक कृषि क्षेत्र की चहारदीवारी से टकरा गया और वह उसकी चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थान प्रभारी ने कहा कि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Location: India, Rajasthan, Kota

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM