खबरे |

खबरे |

Maharashtra: ठाणे में भारी बारिश का कहर, चॉल का एक हिस्सा ढहा, महिला घायल
Published : Jun 28, 2023, 12:15 pm IST
Updated : Jun 28, 2023, 12:15 pm IST
SHARE ARTICLE
symbolic photo
symbolic photo

ठाणे में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल अब तक 70 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भारी बारिश के कारण एक मंजिला चॉल का एक हिस्सा ढह जाने से 36 वर्षीय एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिला कलेक्टरेट की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे महागिरी कोलीवाड़ा इलाके में हुई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 25 साल पुरानी चॉल के गलियारे का एक हिस्सा ढह गया और महिला पर गिर गया। सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन टीम के कर्मी मौके पर पहुंचे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज हो रहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने गलियारे के शेष हिस्से को सील कर दिया, जिसकी स्थिति ठीक नहीं है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ठाणे में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 32.22 मिलीमीटर बारिश हुई। इस साल जनवरी से ठाणे में 306.38 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 180.56 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

टीएमसी ने कहा कि ठाणे में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल अब तक 70 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM