खबरे |

खबरे |

केरल में भारी बारिश जारी, मौसम विभाग ने 13 जिलों में जारी किया 'येलो अलर्ट'
Published : Sep 30, 2023, 3:43 pm IST
Updated : Sep 30, 2023, 3:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Representational image
Representational image

राज्य में बीते दो दिनों से बारिश जारी है।

तिरुवनंतपुरम : केरल के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो रही है, जिससे शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोट्टयम को छोड़कर राज्य के 13 से 14 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। 'येलो अलर्ट' में छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई स्थानों से पेड़ गिरने, जलभराव और दीवारें ढहने की खबरें आई हैं, लेकिन राज्य में कहीं भी किसी प्रकार के बड़े हादसे की सूचना नहीं है। राज्य में बीते दो दिनों से बारिश जारी है।

भारी बारिश की वजह से अलप्पुझा जिले के कुट्टनाद क्षेत्र के एदथुआ में सैकड़ों एकड़ धान की फसल खराब हो गयी। जिला अधिकारियों ने यहां बताया कि बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर राज्य की राजधानी के समीप अरुविक्कारा बांध का शटर 160 सेंटीमीटर तक उठा दिए गए हैं। आने वाले घंटों में बारिश के तेज होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों से अधिक सतर्क रहने का आग्रह किया और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के निर्देश दिये हैं।

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM