खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल में डेंगू से आठ की मौत, 4000 से अधिक संक्रमित, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताई चिंता
Published : Jul 31, 2023, 4:36 pm IST
Updated : Jul 31, 2023, 4:36 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि इस साल डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, क्योंकि पंचायतें स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पायीं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में 26 जुलाई तक डेंगू के कारण आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि 4,401 इससे संक्रमित हुए हैं। उन्होंने डेंगू के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता भी प्रकट की। 

बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि इस साल डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, क्योंकि पंचायतें स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पायीं। उन्होंने कहा कि पंचायतें चुनाव के बाद बोर्ड का गठन नहीं कर सकी हैं।

उन्होंने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज न किये जाने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने निजी अस्पतालों से पैसों की चिंता किये बगैर मरीजों का उपचार करने को कहा है। बनर्जी ने कहा कि यदि अस्पताल स्वास्थ्य कार्ड स्वीकार करने से मना करता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।.

उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामले उत्तरी 24 परगना और नादिया जिलों से आ रहे हैं।

इस बीच भाजपा के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय से सदन में डेंगू के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए समय देने का अनुरोध किया, लेकिन जब उनका अनुरोध खारिज कर दिया गया तो उन्होंने सदन से बहिर्गमन किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM